पिठोरिया में कलश यात्रा के साथ यज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

पिठोरिया। अंबा टोली स्थित नवनिर्मित मंदिर परिसर में आयोजित पावन यज्ञ  श्रीश्री 1008 शिव परिवार और हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 2 मई को भव्य कलश यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। पूरे क्षेत्र में हर हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

इस अवसर पर समाजसेवी सह वरीय भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।

अंबा टोली के नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव परिवार के साथ-साथ श्री हनुमान जी की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इस आयोजन का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष राजेंद्र यादव एवं सचिव नागेश्वर गोप के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। समिति के कोषाध्यक्ष बिट्टू गोप सहित मुकेश गोप, दिनु गोप, कुन्दन गोप, कलेश्वर गोप, फुलेश्वर गोप की सक्रिय भूमिका रही।

धार्मिक कार्यक्रम का संचालन मुख्य आचार्य अनुज पाठक के सान्निध्य में किया जा रहा है। उनके सहयोगी आचार्यों में दिनेश पाठक, शिवम मिश्रा, मुकेश मिश्रा, आर्यन मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा एवं जगन्नाथ मिश्रा (रंथु मिश्रा) द्वारा विधिपूर्वक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है।

मंदिर परिसर में भव्य यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन 2 मई से 4 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन हवन, पूजन, कथा एवं प्रवचन जैसे कार्यक्रम होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों अनिल केशरी, श्रवण गोप, प्रकाश ठाकुर सहित अन्य युवाओं एवं महिला श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा। प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230