सेवानिवृत्त शिक्षकों का भावपूर्ण विदाई सम्मान, पेंशन दरबार आयोजित 

झारखंड
Spread the love

रांची। जिला प्रशासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की। इस अवसर पर जिले के 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं 2 कर्मचारियों को उनके लंबे, निष्ठापूर्ण एवं प्रेरणादायी सेवा योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मियों को स्मृति चिह्न, शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा,  “शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार होते हैं। उनकी निष्ठा, समर्पण और ज्ञान की ज्योति से ही नई पीढ़ी आलोकित होती है। सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद सभी पेंशनरी लाभ सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने जीवन की नई यात्रा शुरू कर सकें।”

कार्यक्रम में जिला उप समाहर्ता बिवेक सुमन एवं जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त शिक्षक

श्रीमती बसन्ती कुमारी, स.शि. रा.म.वि. कन्या बुण्डू।
श्रीमती शोभा कुजूर, स.शि. रा.म.वि. कोकर, रांची-1
श्रीमती सोरिना केरकेट्टा, स.शि. परमबीर अलबर्ट एक्का रा.म.वि. राँची-2
बुद्ध सिंह मुण्डा, स.शि. रा.म.वि. लुंगटू, तमाड़।
श्रीमती विनीता मिंज, स.शि. उत्क्र.म.वि. नेवरी, उर्दू कांके।

शान्तनु कुमार, स.शि. रा.म.वि. पिस्का, ओरमांझी।
श्रीमती नूतन आईन्द, स.शि. रा.प्रा.वि. कोचेटोला, राहे।
सुदीप कुमार सुबर्णो, स.शि. संत पॉल मध्य विद्यालय, रांची-2।
श्रीमती संध्या लकड़ा, स.शि. संत मारग्रेट मध्य विद्यालय बहुबाजार, रांची-2।
नोएल बाड़ा, स.शि. निर्मला मध्य विद्यालय, सामलौंग, रांची-2।
संजेश मोहन ठाकुर, स.शि. डोरण्डा बालिका म०वि० डोरण्डा, राँची-2।

सेवानिवृत्त कर्मी

मो० जसीम अख्तर अंसारी, कार्यालय अधीक्षक, रांची समाहरणालय।
श्रीमती कनीज फातमा, भाषा सहायक (उर्दू)

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *