- लगातार वारदातों से दहशत, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार की बीते रात्रि चोरों ने एक बार फिर मनोकामना ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान को निशाना बनाया। लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
दुकान संचालक अजित कुमार सोनी ने बताया कि वे रोज़ की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तब अंदर का नज़ारा देख वे स्तब्ध रह गए। काउंटर के सभी दराज टूटे हुए थे।
सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर करीब 50 हजार रुपये नकद एवं लगभग एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब पाए गए।
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि चोर दुकान के पीछे से छत के सहारे अंदर पहुंचे। उन्होंने सीढ़ी वाले कमरे का दरवाजा (सीटा) तोड़कर प्रवेश किया। पूरी दुकान को खंगालते हुए वारदात को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले 24 दिसंबर को शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय एवं मुन्ना ज्वेलर्स में करीब 40 लाख रुपये की भीषण चोरी हुई थी।
लाल चौक शराब दुकान के पास बाइक सवार अमित कुमार से जेवर से भरा बैग फिल्मी अंदाज में लूट लिया गया था, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
लगातार रात्रि गश्ती के दावों के बावजूद चोरी की घटनाएं होने से गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। व्यवसायियों का कहना है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इधर, सूचना मिलते ही बिशुनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं ने आम लोगों के भरोसे को झकझोर दिया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

