विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर-मझिआंव मुख्य पथ पर राणाडीह गांव में दो कमांडर जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना बुधवार देर शाम की है।
कमांडर गाड़ी नंबर जेएच 14 ए1634 डेमा से तिलक लेकर आ रही थी। दूसरी कमांडर गाड़ी जेएच 03 ए 4976 मोहम्मदगंज से सवारी लेकर आ रही थी। उक्त दोनों कमांडर अनियंत्रित होकर आपस में ही टकरा गई। दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का निजी क्लीनिक में प्राथमिकी उपचार हुआ।
सूचना पाकर एसआई रविशंकर मिश्रा अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल करते हुए उक्त दोनों कमांडर जीप को जब्त कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

