पलामू। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने 27 अप्रैल, 2026 को गायत्री मंदिर रोड, सुदना में 7 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंशिका जनरल स्टोर, केक स्टार, साहू किराना एंड जनरल स्टोर, उजाला बेकरी, अंदाज किराना स्टोर, मनीष जनरल स्टोर एवं छोटू जनरल स्टोर की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान अंशिका जनरल स्टोर एवं अंदाज किराना स्टोर बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के संचालित पाए गए। दुकानों में एक्सपायरी सामान, साफ-सफाई की कमी और रख-रखाव एवं भंडारण में अनियमितता पाई गई। दोनों खाद्य कारोबारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए आर्थिक जुर्माना लगाया गया।
मनीष जनरल स्टोर एवं छोटू जनरल स्टोर भी बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के संचालन करते पाए गए। दोनों को अनुज्ञप्ति प्राप्त करने का निर्देश देते हुए आर्थिक जुर्माना लगाया गया।
केक स्टार, साहू किराना एंड जनरल स्टोर एवं उजाला बेकरी का निरीक्षण किया गया। उन्हें आवश्यक सुधार के लिए निर्देशित किया गया।
दिए विशेष निर्देश
वर्तमान में अत्यधिक गर्मी और बंद स्थानों में नमी (आर्द्रता) के कारण खाद्य सामग्री के शीघ्र खराब होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी खाद्य कारोबारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
सभी प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से फूड लाइसेंस प्राप्त करें। अपने प्रतिष्ठान में समुचित साफ-सफाई एवं हाइजीन बनाए रखें। केवल गुणवत्ता पूर्ण एवं ताजा खाद्य सामग्री का ही विक्रय करें।
एक्सपायरी, बासी अथवा सड़ी-गली खाद्य सामग्री को तुरंत नष्ट करें। निर्माण में केवल गुणवत्ता युक्त सामग्री और एफएसएसएआई प्रमाणित फूड कलर का निर्धारित मात्रा में ही उपयोग करें।
पैकेज्ड खाद्य सामग्री पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि एवं निर्माता का पूर्ण पता अंकित होना अनिवार्य है।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि औचक निरीक्षण की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। अतः सभी खाद्य कारोबारी नियमों का पालन करते हुए हाइजीनिक तरीके से कारोबार सुनिश्चित करें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

