जमशेदपुर। टाटा स्टील इंटर-डिवीजनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने कर्मचारियों के बीच खेल भावना, एजिलिटी और आपसी तालमेल को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया।
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न डिवीजनों से उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। कुल 117 खिलाड़ियों ने सिंगल्स और टीम कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में राधिका सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतिभागियों के जज़्बे, खेल भावना और टीमवर्क की सराहना की।
इस अवसर पर मुकुल विनायक चौधरी और मनीष सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों को समग्र स्वास्थ्य के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
टूर्नामेंट में तीन श्रेणी में मुकाबले देखने को मिले। टीम इवेंट्स में 18 टीमें शामिल हुईं। पुरुष सिंगल्स में 52 खिलाड़ी और महिला सिंगल्स में 19 खिलाड़ी यानी कुल 117 खिलाड़ी शामिल हुए।
इस आयोजन का संचालन स्पोर्ट्स विभाग ने किया। यह पहल टाटा स्टील की कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने और कार्यस्थल से आगे बढ़कर स्वास्थ्य, आपसी सहयोग और उत्कृष्टता की संस्कृति को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
टूर्नामेंट के परिणाम
महिला सिंगल्स
विजेता : एस. वसंता रानी (जनरल ऑफिस)
उपविजेता : दीपा मिश्रा (वेस्ट बोकारो)
तीसरा स्थान : निशा कुमारी (वेस्ट बोकारो)
पुरुष सिंगल्स
विजेता : मयंक ठाकुर
उपविजेता : दिनेश रक्षित
तीसरा स्थान : राजीब दत्ता
टीम इवेंट– पुरुष
विजेता : जनरल ऑफिस A – दिनेश रक्षित, एस. रॉय चौधरी, राजीब दत्ता, एन.के. देब
उपविजेता : टीम वेस्ट बोकारो B – कनिष्का कुमार दत्ता, पी. पांडेय, अजीत
तीसरा स्थान : टीम वेस्ट बोकारो A – आर.ए. सिंह, धीरज कुमार, मोहन, संजय
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

