देवघर। देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां चितरपोका गांव में शनिवार की देर रात एक संगठित गिरोह के 11 अपराधियों ने पुलिस के वेश में एक घर में घुसकर बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।
घटना के दौरान अपराधियों ने एक लाख रुपये नकद और करीब 92 भर चांदी के जेवरात व अन्य सामान लूट लिया। वहीं इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
लोगों ने अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने व क्षेत्र में पुलिस की गश्ती बढ़ाए जाने की मांग की है।
पीड़ित रंजीत यादव के अनुसार रात करीब 12 बजे घर का दरवाजा खटखटाया गया। अंदर से पूछने पर बाहर खड़े लोगों ने खुद को पुलिस बताते हुए घर की जांच करने की बात कही।
जैसे ही दरवाजा खोला गया, करीब 11 की संख्या में अपराधी जबरन घर में घुस आए और घर के मुख्य दरवाजा को अंदर से बंद कर लिया। सभी अपराधी अपने चेहरे ढंक रखे थे।
उनमें से तीन वर्दी में थे। घर में घुसते ही अपराधियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एक अपराधी ने पीड़ित के मुंह में पिस्टल सटा दिया।
हथियार का डर दिखकर सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद अपराधी घर के सामान की तलाशी लेने लगे। अपराधियों ने घर के बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा एक लाख रुपये नकद और पलंग में बने लाकर को तोड़कर करीब 92 भर चांदी के जेवरात लूट लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी अपाचे बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना प्रभारी सालो हेम्ब्रम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने घरवालों से अपराधियों के पहनावे, कद काठी, बोली चाली और घटना को अंजाम देने के तरीके के बारे में पूछताछ की।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

