- परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का दिया आदेश
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। नीट-यूजी–2026 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने गढ़वा शहर अंतर्गत बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
शहर के स्थानीय एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, आरके प्लस टू गोविंद हाई स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय गढ़वा में 3 मई 2026 को परीक्षा हागी। सभी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के क्रम में स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में पेयजल, साफ सफाई, लाइटनिंग व अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर पाई।
आरके प्लस टू गोविंद हाई स्कूल एवं एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में पेयजल, लाइटनिंग एवं साफ सफाई में अपेक्षाकृत कमी पाई गई। इसे लेकर उपायुक्त द्वारा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
परीक्षा आयोजन की तिथि से पूर्व एक बार पुन: उक्त सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने की बात कही गई। उक्त मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

