रांची। भाकपा ने उमेश नजीर को पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
भाकपा राज्य कार्यालय के सभागार में कॉमरेड उमेश नजीर की पांचवीं पुण्यतिथि पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। उनकी चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि के बाद स्मृति सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव सह राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि उमेश नजीर की कमी पार्टी को हमेशा खेलेगी।
उमेश नजीर एक सच्चा कम्युनिस्ट थे। उमेश नजीर रांची जिला भाकपा के एक मजबूत स्तंभ थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे।
हमेशा निचले तबके के उत्थान के लिए चिंतित रहने वाले साथी थे। करोना काल के पहले चरण में उन्होंने बढ़चढ़ कर लोगों के लिए सेवा कार्य किया था।
इसलिए पार्टी उमेश नजीर के योगदान को नहीं भूल सकती है। इनकी भरपाई तो मुश्किल है, लेकिन उसके विचारों को पार्टी के हर कार्यकर्ता आत्मसात कर समाज में चेतना जगाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर नीरज कुमार सिंह, मनोज ठाकुर श्यामल, जंग बहादुर सिंह, जितेंद्र गुप्ता, सुनील नरसिम्हा, राजेश कुमार, अंबुज कुमार समेत भाकपा क कई लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

