रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया है।
25 अप्रैल की रात खान निरीक्षक ने कुजू ओपी अंतर्गत खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर छापेमारी की।
ग्राम ओरला के पास, कुजू गिद्दी मुख्य मार्ग पर, गिद्दी की ओर से आते हुये एक बालू लदे ट्रैक्टर सं०- JH02BK3298, पावर ट्रक यूरो 439, Engine No. E3695716, Chasis No. T053608125DL, नीला रंग तथा डाला पर लोड बालू लगभग 100 घनफीट की जांच के क्रम में बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाये जाने के फलस्वरूप उक्त ट्रैक्टर को खनिज सहित विधिवत जब्त किया गया।
अग्रेतर छापेमारी के क्रम में माण्डू थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर, जोड़ा तलाब के पास, रामगढ़ की ओर से आते हुये एक स्टोन चिप्स लदे टीप ट्रेलर सं० BR27GB7775 पर लोड स्टोन चिप्स 1326 घनफीट की जाँच के क्रम में स्टोन चिप्स से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया।
फलस्वरूप उक्त टीप ट्रेलर को खनिज सहित विधिवत जब्त किया गया। उपरोक्त ट्रैक्टर एवं टीप ट्रेलर वाहनों को झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 यथा संशोधित के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई हेतु विधिवत जब्त कर थाना में रखा गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctW

