राज्य के सेकंड टॉपर दिव्यांशु उरांव को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

गुमला। जैक द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के छात्र दिव्यांशु उरांव ने पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कि‍या। संत पात्रिक हाईस्कूल के छात्र दिव्यांशु उरांव और उनके सहपाठी खिलेश साहू ने संयुक्त रूप से 500 में से 496 अंक (99.20 प्रतिशत) प्राप्त किया।

दिव्यांशु उरांव की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित करने के लिए सोशल ऐक्टिविस्ट व आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना आज उनके बिशुनपुर स्थित आवास पहुंचे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन टाना भगत, इस्लाम अली और पूजा उरांव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने दिव्यांशु को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दिव्यांशु एक साधारण आदिवासी परिवार से आते हैं। उनके पिता शत्रुध्न उरांव झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं। उनकी माता नयनतारा देवी एक पारा शिक्षिका हैं।

दिव्यांशु ने बताया कि वे प्रतिदिन कई घंटों तक एकाग्र होकर पढ़ाई करते थे। उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी माता हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने हर परिस्थिति में उनका उत्साह बढ़ाया। पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *