राजेश कुमार शुक्ला ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीते

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव में जमशेदपुर के लोकप्रिय एवं वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने लगातार तीसरी बार जीत प्राप्त करके इतिहास रच दिया है।

एलिमिनेशन राउंड में उन्होंने गुरुवार को बेंचमार्क 676.55 को क्रॉस कर लिया है। अभी और तीन का एलिमिनेशन होना है और ऐसे में रिकॉर्ड मतों की प्रति होनी ही है।

राजेश कुमार शुक्ला की जीत पर वरीय अधिवक्ता टीएन ओझा, रामजीत पांडे, सुधीर कुमार पप्पू, अक्षय झा, मिथलेश सिंह गौतम, कुलविंदर सिंह ने उन्हें बधाई दी है।

सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार अपनी सज्जनता विनम्रता एवं सहृदयता के कारण राजेश कुमार शुक्ला को राज्य के सभी बार एसोसिएशन से मत प्राप्त हुए हैं, जो उनकी लोकप्रियता एवं कार्यशैली को दर्शाता है।

चुनावी टीम के महत्वपूर्ण स्तंभ अक्षय झा के अनुसार जीत का आंकड़ा रिकॉर्ड बनाएगा। उनके अनुसार झारखंड हाई कोर्ट एवं विभिन्न बार एसोसिएशन में प्रचार अभियान के दौरान ही जो स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा था। उसी ने तय कर दिया था कि राजेश कुमार शुक्ला तीसरी बार विजय श्री प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *