नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से मांगा गया स्पष्टीकरण, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने श्री बंशीधरनगर का किया औचक निरीक्षण

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने श्री बंशीधरनगर का औचक निरीक्षण गुरूवार को किया। इस क्रम में नगर पंचायत कार्यालय, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय और अनुमंडल कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पारदर्शिता बढ़ाने और जनसेवाओं में गति लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय से की गई, जहां सभी कर्मी उपस्थित पाए गए। हालांकि, उपायुक्त के आने की सूचना होने के बावजूद भी कार्यपालक पदाधिकारी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले।

उपायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने नए कार्यालय भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। अंचल अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है।

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लंबित म्यूटेशन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब से आमजन को परेशानी होती है, जिसे हर हाल में रोका जाना चाहिए।

उपायुक्त ने राइट टू सर्विस एक्ट के प्रावधानों के सख्त अनुपालन पर जोर देते हुए कहा कि अधिनियम के तहत आने वाली सभी सेवाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अभिलेखों की गहन जांच करते हुए कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

अनुमंडल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में शौचालय की स्थिति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर उपायुक्त ने नगर पंचायत के साथ समन्वय स्थापित कर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा, जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने तथा सभी मामलों की समुचित जांच के उपरांत ही प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को सामान्य निर्देश देते हुए कार्यालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, सभी कार्यों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधरनगर प्रभाकर मिर्धा, प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन कुमार, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह, एसीडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *