नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। एक तरफ मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का असर रहेगा, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और कुछ पूर्वी राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
हीटवेव का कहर
अगले 4–5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत के अधिकांश मैदानी इलाकों में लू चलने की आशंका है। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
भारी बारिश का अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंधी (30–50 किमी/घंटा) चलने की आशंका है।
असम और मेघालय में 26 अप्रैल को तूफान (70 किमी/घंटा तक हवा) चलने के संकेत हैं। कई दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
पूर्वी भारत में बदलाव
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 24 से 28 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी संभव है। बिहार में 24–26 अप्रैल तक तेज आंधी (70 किमी/घंटा तक) चल सकती है। बिजली गिरने का खतरा है।
उत्तर-पश्चिम भारत
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश/बर्फबारी, आंधी (30–50 किमी/घंटा) के संकेत हैं।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में 26–28 अप्रैल तक बारिश होने और तेज हवा चलने की उम्मीद है।
दक्षिण भारत की स्थिति
केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु मेंहल्की से मध्यम बारिश, बिजली और तेज हवा चलने की उम्मीद। कर्नाटक में ओलावृष्टि की संभावना।
पश्चिम भारत का हाल
महाराष्ट्र, गोवा, मराठवाड़ा में 25 अप्रैल तक बारिश, आंधी और बिजली संभव। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का खतरा।
ये सावधानी रखें
दोपहर में धूप से बचें, पानी ज्यादा पिएं। आंधी-तूफान के दौरान पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। बिजली गिरने के समय खुले में न रहें। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

