प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पहुंचे उपायुक्‍त, हाजिरी की विधि जानकर हुए हैरान

झारखंड
Spread the love

पलामू। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को पांकी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वे सर्वप्रथम अंचल निरीक्षक कक्ष में पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं से संबंधित लंबित चेक स्लिपों का अवलोकन किया। उसके संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

उपायुक्‍त ने अंचल निरीक्षक को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार का कार्य लंबित नहीं रहे। सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

डीसी ने उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जब बायोमेट्रिक प्रणाली लागू है, तब ऑफलाइन उपस्थिति दर्ज करने का कोई औचित्य नहीं है। इस संबंध में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से ही दर्ज की जाए।

इसके बाद उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय में आने वाले आगंतुकों की संख्या,प्राप्त होने वाले मामलों के प्रकार और उनके निष्पादन की समय-सीमा के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय में उपस्थित कुछ आगंतुकों से सीधे संवाद भी किया। उन्होंने एक-एक कर दो आवेदकों से बात की। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उनके त्वरित समाधान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *