देश में अलग-अलग देखने को मिलेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। कहीं भीषण गर्मी और लू का असर रहेगा, तो कहीं तेज आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है।

लू और गर्मी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 21 से 23 अप्रैल के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है।

झारखंड में 21 अप्रैल को लू का असर रहेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 21 से 22 अप्रैल और पश्चिम राजस्थान में 21 से 23 अप्रैल तक लू चल सकती है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में 21 से 23 अप्रैल के बीच हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 21-20 अप्रैल को भीषण गर्मी का असर रहेगा।

केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी (हॉट एंड ह्यूमिड) परेशान करेगी।

भारी बारिश और आंधी-तूफान

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 21 से 23 अप्रैल के बीच तेज बारिश, गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अरुणाचल प्रदेश में 21 अप्रैल को बहुत भारी बारिश का भी अलर्ट है।

बिहार समेत पूर्वी भारत का हाल

बिहार में 23 अप्रैल को आंधी (थंडरस्क्वॉल) की आशंका है, जिसमें हवा की रफ्तार 50-70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी 21 से 23 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी का दौर रहेगा।

तापमान का रुझान

उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2-4°C तक बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में 2-3°C तक बढ़ोतरी होगी। बाकी हिस्सों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

विशेष चेतावनी

हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और ओडिशा में गर्म रातें (Warm Night) भी परेशान कर सकती हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230