तीन दिवसीय सांसद स्वदेशी मेला आड्रे हाउस में 1 मई से

झारखंड
Spread the love

  • निःशुल्क प्रवेश,प्रातः 10 बजे से रात 10 बजे तक
  • झारखंड की कलाकृति को भी देख सकेंगे लोग

रांची। सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में सोमवार को उनके रांची स्थित कार्यालय में तीन दिवसीय सांसद स्वदेशी मेला आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के संग बैठक हुई।

इसमें श्री सेठ ने बताया कांके रोड स्थित आड्रे हाउस में 1 मई से 3 मई तक उपरोक्त मेला का आयोजन होगा। इसमें 150 से भी ज्यादा स्टॉल के माध्यम से स्वदेशी उत्पाद, लोक संस्कृति यहां  के खान-पान सहित यहां के लोक विख्यात कलाकृति को हम देख सकेंगे।

आयोजन की सफलता के लिए संरक्षक संजय सेठ, कार्यक्रम संयोजक रोशनी खलको, उप संयोजक नीरज कुमार, स्वदेशी मेला संयोजक मुकेश काबरा, उप संयोजक आशीष सत्यब्रत साहू सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक अजय मलकानी सहित आयोजन समिति की टीम में करीब 50 से भी अधिक लोग योगदान देंगे।

संयोजक मुकेश काबरा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। बिगत 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से इच्छुक व्यक्ति स्टॉल के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

स्वादिष्ट और झारखंडी परंपरागत व्यंजनों के लिए 25 स्टॉल, यहां के वस्त्र उत्पादको के लिए 25 स्टॉल, घरेलू महिला द्वारा उत्पाद खाद्य सामग्री के बिक्रय के लिए 25 स्टॉल होंगे। मेडिकल और हस्तकरघा से निर्मित वस्त्रों के लिए 5 =5  स्टॉल सहित अन्य लकड़ी के विभिन्न कलाकृतिक एवं झारखंड की संस्कृति को जागृत करते वालों को 40 स्टॉल बिल्कुल निःशुल्क दिए जाएंगे।

आम लोगों के लिए प्रवेश बिल्कुल निशुल्क रहेगा। प्रातः10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक आप मेले के आयोजन का अवलोकन कर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के कलाकारों द्वारा यहां के संस्कृति आयोजन का आनंद सपरिवार आप उठा सकेंगे।

बच्चों के लिए प्ले जोन की भी व्यवस्था रखी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन व प्राइवेट सिक्योरिटी सहित कैमरा एवम ड्रोन कैमरा के माध्यम से सुरक्षा मजबूत रखी गयी है।

आयोजन में मुख्य रूप से संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ ,महापौर सह उप संयोजक रोशनी खलको, उप महापौर नीरज कुमार, अजय मारू, रमिंद्र कुमार, आतिश सिंह, बलराम, सन्नी, आशीष सत्यब्रत साहू, अजय मलकानी, कमलजीत सिंह (सन्टी), शंकर पाठक, राजीव सहाय, नीरज चौधरी, अमित चौधरी, पूनम आनंद, नीतू सिंह, भीष्म सिंह, एसडी सिंह, विनीता सिंघानिया, आनंद श्रीवास्तव संजीव साहू, नयन मयूर, आनंद कुमार, पवन जोडन, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार सहित काफी संख्या में लोग लगे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *