- मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न
रांची। मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक अपर बाज़ार स्थित अग्रसेन भवन में हुई। इसमें समाजसेवा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि शहर में रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपना वार्षिक शुल्क समय पर जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन सदस्यों द्वारा दिसंबर तक वार्षिक शुल्क जमा नहीं किया जाएगा, उन पर देय राशि पर 20% अतिरिक्त शुल्क (लेट फीस) लगाया जाएगा।
सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 19 अप्रैल को चलंत पियाऊ का शुभारंभ किया जाएगा। इस चलंत पियाऊ के माध्यम से सत्तू पानी, आम का पन्ना एवं नींबू पानी जैसे पेय पदार्थ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पियाऊ भी लगाए जाएंगे।
बैठक में एक भव्य स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की जाएगी।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल, सुभाष पटवारी, प्रवीण जैन छाबड़ा, अर्जुन सिंघानिया, विकाश अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

