वैसाखी एवं प्रकाश पर्व पर दो दिवसीय कीर्तन समागम शुरू

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • विशेष दीवान सजाया गया

रांची। वैसाखी एवं श्री गुरु अंगद देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्‍य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा एवं गु‌रूनानक सेवक जत्था द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में 18 अप्रैल शनिवार को विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत शाम 8 बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल के शबद गायन से हुई।

गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह ने कथा वाचन कर संगत को विस्तार से बताया। कहा कि वैसाखी के दिन ही गुरु गोबिंद सिंह ने ‘खंडे बाटे’ का अमृत तैयार किया। पंच प्यारों को पिलाया।

इसके बाद, उन्होंने स्वयं उन पांच प्यारों भाई दया राम, भाई धर्म दास, भाई हिम्मत राय, भाई मोहकम चंद और भाई साहिब चंद से अमृत ग्रहण किया। इससे मानवता के इतिहास में गुरु और शिष्य की समानता का एक अद्वितीय उदाहरण स्थापित हुआ। इसलिए वैसाखी के दिन को हम खालसा सिरजना दिवस के रूप में मनाते हैं।

कीर्तन समागम में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई सरबजीत सिंह पटना साहिब वाले ने “देह शिवा वर मोहे इहे शुभ करमन ते कबहुं न टरों…” एवं “ख़ालसा मेरो रूप है ख़ास ख़ालसे महि हौ करौ निवास…” शबद गायन कर संगत को गुरुवाणी से जोड़ा। उन्होंने बीच-बीच में साध संगत को वाहे गुरु का जाप भी कराया।

श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास हुकुम नामा और कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ विशेष दीवान की समाप्ति रात 11.50 बजे हुई। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के बीच गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। मंच संचालन गुरु घर के सेवक मनीष मिड्ढा ने किया।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश करने जाने बताया कि लंगर की तैयारी में सब्जी काटने की सेवा के लिए स्त्री सत्संग सभा की महिला श्रद्धालु दोपहर तीन बजे से ही जुट गई थी। दो दिवसीय गुरमत समागम का दूसरा और अंतिम दीवान कल सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक सजाया जाएगा।

आज के दीवान में सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा, सचिव सुरेश मिढ़ा, बिनोद सुखीजा, सूंदर दास मिढ़ा, हरविंदर सिंह बेदी, लेखराज अरोड़ा, अमरजीत गिरधर, अशोक गेरा, कवलजीत मिड्ढा, नीरज गखड़, किशन गिरधर, मनीष गिरधर, रमेश पपनेजा, इन्दर मिढ़ा, अश्विनी सुखीजा, मोहन लाल अरोड़ा, कमल धमीजा, शैंकी मिढा, कौशिक अरोड़ा,दिनेश गाबा, जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, महेंद्र अरोड़ा मौजूद थे।

रमेश तेहरी, जीतू अरोड़ा, दिनेश मिड्ढा, वेद प्रकाश मिढ़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, राजेन्द्र मक्कड़, जीतू काठपाल, सुरजीत मुंजाल, बसंत काठपाल, हरीश मिढ़ा, हरविंदर सिंह, सूरज झंडई, गुलशन मिढ़ा, राकेश गिरधर, गौरव मिढ़ा, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, उमेश मुंजाल, पंकज मिड्ढा, कमल मुंजाल, मनीष गिरधर, ज्ञान मादन पोत्रा, प्रवीण मुंजाल, प्रमोद चुचरा, चंदन गिरधर, मोहित मुंजाल, कमल अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा, नीरज सरदाना शामिल थे।

गीता कटारिया, बबली दुआ, मंजीत कौर, शीतल मुंजाल, ममता थरेजा, तीर्थी काठपालिया, रेशमा गिरधर, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, बबिता पपनेजा, श्वेता मुंजाल, अमर मुंजाल, भजना देवी डावरा, देवकी मुंजाल, दुर्गी देवी मिढ़ा, हरपाल कौर मिढ़ा, उषा झंडई, नेहा मिढ़ा, अंजना गिरधर, पलक थरेजा, अमन कौर, कंचन सुखीजा, हरदेवी गिरधर, उर्मिला खत्री, बलबीर मिढ़ा, हर्षा मिढ़ा, निती थरेजा, शीतल तेहरी, प्रेमी काठपाल, शीतल अरोड़ा, हरनाम थरेजा, ममता थरेजा, सुषमा गिरधर, नीतू किंगर, स्वीटी सिडाना, जूली गाबा, इशिका काठपाल, हरजिंदर कौर, बिमला मुंजाल, रजनी तेहरी, किरण अरोड़ा, ममता सरदाना, रिशा मुंजाल, मिताली तेहरी, गूंज काठपाल समेत अन्य भी शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *