- जब्त कर सीओ व थाना प्रभारी को सौंपा, प्राथमिकी के निर्देश
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। एसडीएम संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के हासनदाग क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं भंडारण के विरुद्ध शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए औचक छापेमारी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार मिल रही शिकायतों एवं गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इसमें अवैध खनन के काले कारोबार में संलिप्त तत्वों की पहचान कर सख्ती का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।
छापेमारी के दौरान स्थानीय पूछताछ में जो सूचनायें प्राप्त हुईं, उसके अनुसार उक्त अवैध बालू उठाव नंदलाल तिवारी, प्रदीप तिवारी, दयावंत तिवारी, रिंकू तिवारी आदि का काम बताया गया। सीओ एवं थाना प्रभारी को इन आरोपों की विस्तृत जांच कर आवश्यकता अनुरूप प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
बिना किसी वैध अनुमति के इस बालू संग्रहण का आकलन किया तो यहां 61 ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर बालू जमा पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से जब्त करने की कार्रवाई की गई। देखने में उक्त बालू दो-चार दिन की ही पुरानी प्रतीत होती है।
यहां अलग-अलग ट्राली पलटाने से बालू के अलग-अलग 61 ढेर लगे मिले। प्रथम दृष्टया यह बालू यूरिया नदी की है। इतनी धूप में भी बालू ढेरों में नमी होने से स्पष्ट हुआ कि यह हाल का ही कार्य है।
एसडीएम ने मौके पर ही मेराल के अंचल अधिकारी यशवंत नायक को बुलाकर जब्ती की प्रक्रिया पूरी कराने एवं संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही, जिला खनन पदाधिकारी को फोन पर ही पूरे प्रकरण की गहन जांच कर अवैध खनन में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका चिन्हित करने और उनके खिलाफ नियमित कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया।
वहीं, मेराल थाना प्रभारी को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
एसडीएम ने यह भी कहा कि अवैध खनन एवं बालू तस्करी आर्थिक अपराध तो है ही, पर्यावरण नुकसान के साथ साथ स्थानीय विधि व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है।
एसडीएम ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इस प्रकार की गतिविधियों की सटीक और ससमय सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

