प्रखंड कार्यालय के ये तीन कर्मी निलंबित, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के केतार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत तीन कर्मियों पर गाज गिरी है। उपायुक्त दिनेश यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित कर्मियों में राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार, जनसेवक नीरज कुमार सिंह एवं अनुसेवक जितेन्द्र उरांव शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को तीनों कर्मी कार्यालय अवधि के दौरान शराब के सेवन के बाद कार्यालय पहुंचे थे। वहां आए ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।

इस मामले में रवि कुमार गुप्ता द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर जांच कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों से आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की।

उपायुक्त ने बताया कि यह कृत्य सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 का स्पष्ट उल्लंघन है। झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के तहत तीनों कर्मियों को निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

निलंबन अवधि में राजेश कुमार का मुख्यालय भंडरिया अंचल कार्यालय और जितेन्द्र उरांव का मुख्यालय बड़गड़ प्रखंड कार्यालय निर्धारित किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

उपायुक्त दिनेश यादव ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230