Jharkhand: खरसावां गोलीकांड पर बनेगी फिल्म, विधायक दशरथ गागराई ने स्थानीय कलाकारों को लेकर किया ये एलान

झारखंड
Spread the love

पोटका। झारखंड के खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बड़ा एलान किया है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि, कलाकारों और स्क्रिप्ट राइटर के सहयोग से राहुल गागराई म्यूजिक स्टूडियो, पोटका चक्रधरपुर के बैनर तले 1 जनवरी 1948 की खरसावां गोली कांड पर आधारित फिल्म बनाएंगे।

फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। झारखंड की चर्चित और प्रसिद्ध घटना खरसावां गोली कांड का स्क्रिप्ट ओड़िशा निवासी लक्ष्मण मुर्मू ने तैयार किया है।

इसके अलावा, सामाजिक पहलुओं पर आधारित हो भाषा के एक अन्य फिल्म ‘हुडिंग माई’ (परिवार की सबसे छोटी बेटी) पर हो फिल्म बनेगी। हुडिंग माई का स्क्रिप्ट चक्रधरपुर के कालिया जामुदा उर्फ चमरु जामुदा ने तैयार किया गया है।

स्थानीय कलाकारों को मौका देने के लिए चाईबासा और जमशेदपुर में ऑडिशन होंगे। 12 को चाईबासा और 16 को जमशेदपुर में ऑडिशन होगा। इन दोनों ही हो भाषा की फिल्मों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता मिलेगी।

स्थानीय कलाकारों में क्षेत्र के आस पास जगह जैसे चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां और इस क्षेत्र से सटे ओड़िशा, छत्तीसगढ़ के हो कलाकारों को प्राथमिकता मिलेगी।

इसका ऑडिशन चाईबासा और जमशेदपुर में रखा गया है। आगामी 12 अप्रैल को चाईबासा के आदिवासी हो समाज महासभा भवन हरिगुटू में तथा 16 अप्रैल को जमशेदपुर में ऑडिशन होगा।

इसके अलावा, चक्रधरपुर और ओडिशा में भी हो कलाकारों का ऑडिशन रखा जाएगा। यह जानकारी पोटका स्थित राहुल गागराई म्यूजिक स्टूडियो में प्रेस कांफ्रेंस कर दी गई।

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि 2024 में रांची के नागपुरी कलाकार पवन रॉय ने गुवा गोली कांड पर एल्बम गाना तैयार किया था, जिसे उन्होंने सुना और उससे काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि गोवा गोली से बड़ा खरसावां गोलीकांड है, जिस पर किसी की नजर नहीं पहुंच पायी है। तभी सोचा था कि खरसावां गोली कांड पर भी फिल्म इतिहास के रुप में बनाएंगे।

जिस पर एक गाना भी बनाएं। अब उस इतिहास पर हो फिल्म बनेगी।इसके अलावा, हुडिंग माई पर ओर एक हो फिल्म बना रहे हैं। आदिवासी हो समाज में ओड़िशा और झारखंड में अच्छे-अच्छे कलाकार हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK