नई दिल्ली। बड़ी खबर टाटा समूह के ओनरशिप वाली एअर इंडिया से आई है। सीईओ कैंपबेल विल्सन सितंबर 2026 में अपना पद छोड़ सकते हैं।
हालांकि उनका कार्यकाल जुलाई 2027 तक था, लेकिन पिछले हफ्ते हुई बोर्ड बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। कंपनी ने अब नए सीईओ के लिए उम्मीदवारों की तलाश तेज कर दी है।
जानें इस्तीफे के पीछे की 3 ये बड़ी वजहें
1.भारी वित्तीय नुकसान की आशंका: वित्त वर्ष 2026 में एअर इंडिया को करीब ₹20,000 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। इसका सबसे बड़ा कारण पश्चिम एशिया (वेस्ट एशिया) में जारी तनाव है, जिसकी वजह से एयरस्पेस पर प्रतिबंध लगे हैं। रूट बदलने और अतिरिक्त ईंधन खर्च के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट्स की लागत काफी बढ़ गई है।
2.अहमदाबाद प्लेन क्रैश: पिछले साल अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट (AI 171) के दुर्घटनाग्रस्त होने से एयरलाइन की छवि और ऑपरेशंस पर गहरा असर पड़ा है। इस हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट जून 2026 तक आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के बाद ही नए सीईओ की औपचारिक नियुक्ति की जाएगी।
3.विमानों की डिलीवरी में देरी: एअर इंडिया ने विमानों के बड़े ऑर्डर दिए थे, लेकिन उनकी डिलीवरी में हो रही देरी से कंपनी की विस्तार योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इससे एयरलाइन की क्षमता बढ़ाने पर दबाव बना हुआ है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


