पेट्रोल की कीमत 137 रुपये लीटर बढ़ी, पूर्व क्रिकेटर की अपील पर बवाल

दुनिया
Spread the love

इस्लामाबाद। पेट्रोल की कीमत में 137 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसी तरह डीजल के दाम भी 184 रुपये बढ़ाए गए हैं। सरकार के बचाव में उतरे एक पूर्व क्रिकेटर की अपील पर भी बवाल मच गया है।

यह मामला भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का है। यहां बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है।

नई दरों के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत लगभग 458 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 520 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी क्रमशः करीब 43% और 55% तक की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इस अचानक बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार ने आर्थिक दबाव के चलते ईंधन पर दी जा रही सब्सिडी भी कम कर दी है।

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने जनता से अपील की है कि वे देश के हालात को समझें और इस मुश्किल समय में धैर्य रखें। उन्होंने कहा कि यह वैश्विक संकट है और कौम को मिलकर इसका सामना करना चाहिए।

अफरीदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि आम जनता पहले ही महंगाई से जूझ रही है। ऐसे में इस तरह की अपील करना ठीक नहीं है।

ईंधन की कीमतों में इस भारी बढ़ोतरी का सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाद्य पदार्थों समेत अन्य जरूरी सामानों के दाम भी बढ़ने की आशंका है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *