
रांची । झारखंड के विभिन्न जिलों से 16 नवंबर की रात 9 बजे तक 166 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 56 मामले रांची जिले से मिले हैं। अब राज्य में 1 लाख 6 हजार 230 पॉजिटिव केस और 2,754 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 2 हजार 548 लोग ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 360 लोग ठीक हुए।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 56, बोकारो से 8, चतरा से 3, देवघर से 11, धनबाद से 12, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 32, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 1, गुमला से 2, जामताड़ा से 2, खूंटी से 2, कोडरमा से 3, लातेहार से 2, लोहरदगा से 1, पलामू से 6, रामगढ़ से 12, सरायकेला से 6, पश्चिमी सिंहभूम से 1 मरीज मिले।
4 मरीज की हुई मौत
राज्य में 16 नवंबर को 4 मरीजों की मौत हो गई। दुमका के 1, पूर्वी सिंहभूम के 1 और रांची के 2 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या 928 हो गई।