मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने श्रद्धालुओं की सेवा की

झारखंड
Spread the love

रांची। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन एवं आध्यात्मिक अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ओल्ड एचबी रोड में स्वागत शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर-दूर से पधारे श्रद्धालुओं का मंच के सदस्यों ने पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं समर्पण के साथ हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।

स्वागत शिविर में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए लस्सी एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई थी। मंच के सदस्यों ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर अनुशासन, सहयोग एवं सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि सेवा ही हमारा धर्म है। इसी भावना के साथ हम समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी सेवाएं पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे। भविष्य में भी हम इसी प्रकार के सेवा कार्यों को और व्यापक रूप में आयोजित करेंगे।

इस सेवा कार्य के सफल संचालन में अन्नपूर्णा सेवा प्रभारी युवा शुभम रूंगटा एवं संयोजक युवा अंकित अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, विकास अग्रवाल एवं अनीश सरावगी, योगेश्वर अग्रवाल, रौनक मोदी, यश, सुरेखा, प्रकाश दलानिया, विष्णु अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अमित शर्मा, शैंकी रायका, श्रेया जालान, मोहित कुमार सिंघानिया, निशांत मोदी, हर्ष पोद्दार, प्रियांशु मोदी मे शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK