अब आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पहले फोन पर मिलेगी जानकारी, बस करना होगा ये काम

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्‍ली। अब आकाशीय बिजली (वज्रपात) जानलेवा नहीं होगा। इसके गिरने से 40 मिनट पहले फोन पर जानकारी मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग और IITM पुणे ने इसे लेकर एक एप विकसित किया है।

हर साल आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। खासकर खेतों में काम करने वाले किसान और खुले में सफर करने वाले लोग सबसे ज्यादा जोखिम में होते हैं।

आकाशीय बिजली एक ऐसी आपदा है, जो अचानक आती है। यह लोगों को संभलने का मौका नहीं देती है। इसकी चपेट में आने से लोगों की जान चली जाती है।

अब तकनीक लोगों की जान बचा सकती है। विकसित एप पूरे भारत में बिजली गिरने की गतिविधियों पर नजर रखता है। इसका दायरा व्‍यक्ति के स्‍थान से 20 से 40 किलोमीटर होता है।

एप बिजली गिरने की आशंका होने पर जीपीएस के जरिए लोगों को 40 मिनट पहले ही सतर्क कर देता है। इससे समय रहते लोग सुरक्षित स्‍थान पर जा सकते हैं।

भारत मौसम विभाग विभाग (IMD) और IITM पुणे ने ‘Damini App’ विकसित किया है। यह लोगों को बिजली गिरने से 40 मिनट पहले सटीक अलर्ट भेजता है। इसे स्‍मार्ट फोन में इंस्‍टॉल कर खुद को रजिस्‍टर करें।

इसके बाद आपके इलाके में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका होने पर आपके फोन पर तुरंत एक अलर्ट मैसेज आ जाएगा। इस एप के मैप फीचर के जरिए पूरे देश में बिजली गिरने का अपडेट भी ले सकते हैं।

एप में बिजली गिरने के संकेत दो अलग-अलग रंगों में दिखेंगे। येलो कलर 10 मिनट पहले बिजली गिरने की जानकारी देगा। ब्‍लू कलर 15 मि‍नट पहले ही सतर्क कर देगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *