गैस सिलेंडर के बाद डीजल की कीमत में भी बढ़ोतरी

झारखंड
Spread the love

रांची। कमर्शियल गैस सिलेंडर के बाद डीजल की कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दर 1 अप्रैल 2026 की सुबह से लागू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक फिलहाल ब्रांडेड एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। प्रति लीटर दम 1.57 रुपये बढ़ाई गई है।

पेट्रोलियम कंपनी के मुताबिक झारखंड की राजधानी रांची में एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल पहले 96.56 प्रति लीटर था। अब यह बढ़कर 98.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

जानकारी हो कि इससे पहले प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में भी करीब ₹2 प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। हालांकि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी अब तक नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *