अभिनेत्री से रेप की कोशिश के आरोप में यह मशहूर डायरेक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

अपराध देश नई दिल्ली
Spread the love

फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है।

पुलिस ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रंजीत को यौन शोषण के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार शाम पुलिस ने रंजीत को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वो एर्नाकुलम से थोडुपुझा की तरफ जा रहे थे। एर्नाकुलम पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद उन्हें कोच्चि पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बाद में कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। यह मामला तब सामने आया जब एक अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि एक फिल्म के सेट पर रंजीत ने उनके साथ रेप की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़िता बेहद डरी हुई थी और मानसिक रूप से काफी टूट चुकी थी, जिसके चलते वो तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं हुई।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने सेट से निकलने के बाद अपने करीबी लोगों को रोते हुए पूरी घटना बताई थी। बाद में काउंसलिंग के जरिए उसे संभाला गया, तब जाकर उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से एक्शन लिया और आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई। करीब दो दिनों तक पीछा करने के बाद आखिरकार रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। चौंकाने वाली बात ये भी है कि रंजीत के खिलाफ पहले से भी इस तरह के दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। इधर, फिल्म इंप्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरला ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए रंजीत को संगठन से निलंबित कर दिया है।

फेफका के महासचिव बी उन्नीकृष्णन ने कहा है कि संगठन ऐसे मामलों में सख्त रुख अपनाता है और इस केस में भी वैसी ही कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, रंजीत की तरफ से कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की गई है। अब सबकी नजर इस केस के अगले अपडेट पर टिकी हुई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *