भूमि साक्षरता पर रिफ्रेशर ट्रेनिंग, पीएलवी को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

झारखंड
Spread the love

  • भूमि परिवार को सुरक्षा भी प्रदान करती है : राजकमल मिश्रा

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) और ग्राम नियोजन केंद्र (जीएनके) के संयुक्त तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभा कक्ष में भूमि साक्षरता विषय पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा, डालसा सचिव राजेश कुमार, लंडेसा के प्रोग्राम मैनेजर हिमल पोखरेल एवं जीएनके के फील्ड मैनेजर इश्तियाक अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि झारखंड में अधिकांश लोगों का जीवन भूमि एवं जंगल पर निर्भर है। इसलिए भूमि का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। भूमि ना केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि यह परिवार को सुरक्षा भी प्रदान करती है।

श्री मिश्र ने पैतृक संपत्ति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में यही संपत्ति सहारा बनती है। इसलिए इसके संरक्षण और सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने पीएलवी से उनके कार्यक्षेत्र में भूमि से संबंधित मामलों की जानकारी भी ली।

डालसा सचिव राजेश कुमार ने कहा कि समाज को बेहतर बनाने में विधिक जागरुकता की अहम भूमिका है। प्रशिक्षण के माध्यम से पीएलवी अपने-अपने क्षेत्रों में जमीन से जुड़े मामलों में लोगों को जागरूक करेंगे। विवाद की स्थिति में उन्हें समझाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों में भूमि से संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान जीएनके के फील्ड मैनेजर इश्तियाक अहमद ने उपस्थित पीएलवी को भूमि से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने जमीन की खरीद-बिक्री में आवश्यक दस्तावेज, जमीन की सत्यता की जांच, सीएनटी/एसपीटी एक्ट, जिला निबंधन कार्यालय की प्रक्रिया, दाखिल-खारिज एवं पंजी-2 के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पीएलवी को दो समूह ‘बिरसा मुंडा’ एवं ‘वीर बुधु भगत’ में विभाजित कर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों समूहों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ उमेश कुमार सहित मीना कुमारी, हफीजुल अंसारी, बबलू भगत, जयंती देवी, विकास ठाकुर, प्रद्युमन सिंह, धनेश्वर साहू, वीरचंद भगत, नेमहांती मिंज, अशोक यादव, रहीम अंसारी, मंजू खाखा, अजहर अहमद, सुरेश प्रसाद, प्रियंका कुमारी, प्रियांशु यादव, पूजा देवी, सीमा कुमारी, सारू कुंवर गोप, शीत महतो, जितेंद्र राम, दुखिता मिंज समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *