Bihar: 20 साल में पहली दफा ईद पर गांधी मैदान से दूर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार देश
Spread the love

पटना। 20 साल में पहली दफा ईद पर पटना के एतिहासिक गांधी मैदान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूर रहे।

दरअसल, देशभर में ईद का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन बिहार की सियासत में इस बार ईद ने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

पटना के गांधी मैदान में आयोजित पारंपरिक नमाज और ईद मिलन समारोह में इस बार एक अहम बदलाव देखने को मिला।

बीते 20 सालों में पहली दफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस आयोजन में शामिल नहीं हुए। उनकी जगह इस बार उनके बेटे निशांत कुमार ने मोर्चा संभाला और पूरे कार्यक्रम में एक्टिव नजर आए। उनके साथ अशोक चौधरी भी मौजूद थे।

पटना के गांधी मैदान में आयोजित ईद मिलन समारोह में निशांत कुमार ने न सिर्फ शिरकत की, बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर भाईचारे का संदेश भी दिया।

वे लोगों के बीच सहजता से घुले-मिले और सेवइयों का आनंद लेते हुए नजर आए। कार्यक्रम के बाद वे जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के आवास भी पहुंचे, जहां राजनीतिक मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कार्यक्रम में शामिल नहीं होकर सोशल मीडिया के जरिए राज्यवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। लेकिन उनकी गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *