रांची। चांद नजर आ गया। झारखंड समेत भर में आज (21 मार्च 2026) को ईद मनाई जाएगी।
देश के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम चांद दिखने की पुष्टि के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर मनाने का एलान कर दिया गया है।
जैसे ही चांद दिखने की खबर फैली, झारखंड के बाजारों में रौनक बढ़ गई। कपड़ों, मिठाइयों और खासकर सेवइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। हर तरफ त्योहार की खुशी और उत्साह का माहौल है।
आइए जानते हैं कैसे तय होती है ईद की तारीख…ईद-उल-फितर इस्लामी चंद्र कैलेंडर के अनुसार शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाई जाती है।
इस्लाम में महीनों की शुरुआत चांद के दिखने पर निर्भर करती है, इसलिए ईद की तारीख हर साल बदलती रहती है। रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद जैसे ही नया चांद नजर आता है, उसी के साथ ईद का त्योहार मनाने की तैयारी शुरू हो जाती है।
ईद-उल-फितर का अर्थ है “रोजा खोलने का त्योहार”। यह दिन पूरे महीने की इबादत, संयम और आत्मअनुशासन के बाद खुशी और शुक्रिया अदा करने का अवसर होता है।
इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सुबह मस्जिदों और ईदगाह में जाकर खास नमाज अदा करते हैं। नमाज से पहले फितरा (दान) देना जरूरी माना जाता है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग भी इस त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें।
ईद सिर्फ धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक भी है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, बच्चों को ईदी दी जाती है और परिवार व दोस्तों से मिलकर खुशियां बांटी जाती हैं। पुराने गिले-शिकवे भुलाकर रिश्तों को मजबूत करने का यह खास मौका होता है।
ईद का जिक्र सेवइयों के बिना अधूरा है। इस दिन हर घर में मीठी सेवइयां बनती हैं, जो इस त्योहार की पहचान बन चुकी हैं।
मेहमानों का स्वागत इन्हीं मिठाइयों से किया जाता है, जिससे त्योहार की मिठास और भी बढ़ जाती है। ईद-उल-फितर दुनियाभर में मनाया जाने वाला एक प्रमुख इस्लामी पर्व है, जो रमजान के खत्म होने की खुशी में मनाया जाता है। यह दिन लोगों को एकता, दया और इंसानियत का संदेश देता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


