संजय यादव
देवघर। जिले में पुलिस प्रशासन लगातार समाज को जागरूक करने में जुटा है। इसी कड़ी में बुधवार को देवीपुर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड, पोक्सो एक्ट और ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
छात्राओं को बताया गया कि साइबर ठग कैसे ओटीपी, केवाईसी अपडेट और लॉटरी जैसे झांसे देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सावधान रहने और जरूरत पड़ने पर 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई।
पोक्सो एक्ट के तहत बच्चियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी तरह का गलत स्पर्श या छेड़छाड़ एक गंभीर अपराध है। ऐसी स्थिति में बिना डर के तुरंत परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें।
ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, मोबाइल का उपयोग न करने और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मसुरक्षा और कानून के प्रति जागरूक बनाना था। विद्यालय प्रबंधन ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


