- 50 से भी अधिक स्टॉल लगाये गये
रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में तीन दिवसीय बसंत मेला अग्रसेन भवन में लगाया गया है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर श्रीमती रोशनी खलखो ने 17 मार्च को किया। पुष्पलता अग्रवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष मधु सर्राफ सभी का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह सपना है कि हर महिला सशक्त हो। महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में सभी को कार्य करना चाहिए। उद्योग के क्षेत्र में सहयोग देने की बात की। उन्होंने कहा कि वे छोटी सी गलियों से निकलकर यह मुकाम हासिल कर सकती हैं तो आप भी कर सकती हैं।
निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी महिला मंच की रांची शाखा 25 वर्षों से कार्य कर रही है। शाखा सचिव उर्मिला पाड़िया ने शाखा द्वारा किए गए कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी।
मेले की संयोजिका अनुसूया नेवटिया ने बताया कि यह मेला विगत 16 सालों से लगातार लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज की उद्यमी महिलाओं को प्रोत्साहन देना और उनको स्वाबलंबी एवं जागरूक बनाना है। महिलाओं को एक दूसरे से मिलकर बहुत कुछ सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
मंच संचालन सीमा टांटिया और धन्यवाद शाखा की सह सचिव प्रीति बंका ने किया। बसंत मेले में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सृजन शाखा की सचिव रीता मोदी अन्य सदस्यों के साथ उपस्थित थीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने बीना मोदी, मंजू केडिया, मंजू लोहिया, बबीता नारसरिया, मंजू गाड़ोदिया, छाया अग्रवाल, सुशीला पोद्दार, सुनीता सरावगी, सरिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, ममता बूबना, लक्ष्मी पाटोदिया, प्रीति फोगला, शोभा हेतमसरिया, निर्मला, जया बिजावत, स्वर्णलता जैन, लक्ष्मी पाटोदिया, अरुणा गुप्ता, सुधा अग्रवाल, कमला विजयवर्गीय, ललिता नारसरिया सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


