रांची। फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़ी बहुप्रतीक्षित ‘बावरीफिर्की स्प्रिंग प्रदर्शनी’ का आयोजन 16 और 17 मार्च को करमटोली चौक स्थित सेलिब्रेशन हॉल में होगा। यह सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगी।
प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की 16 मार्च को सुबह 11 बजे तक करेंगी। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में देशभर के चुनिंदा डिजाइनर और ब्रांड एक ही छत के नीचे अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे।
इस प्रदर्शनी में लगभग 70 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आगंतुकों को भारतीय परिधान, इंडो-वेस्टर्न ड्रेस, पश्चिमी परिधान, आभूषण, साड़ियां, बच्चों के कपड़े, गृह सज्जा सामग्री, जूते-चप्पल और त्वचा देखभाल उत्पाद जैसे कई आकर्षक सामान देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।
प्रदर्शनी में इकात कोलकाता, ओमाया दिल्ली, आरती बाजोरिया, पूनम द्वारा आर्टन, माडा सासा, मोयरा, मल्बरी ब्लू, आकाश बाय आकृति, इबिस और सान्सा बाय पूजा जैसे फैशन ब्रांड्स के साथ-साथ केजरीवाल ज्वेलर्स (सूरत), तीशा ज्वेलर्स (लैब-ग्रोन ज्वेलरी) और क्लियो 21 की आभूषण श्रृंखला भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
इसके अलावा ड्रेप्स एंड डैज़ल की साड़ियां, वरन के चांदी के उत्पाद, मामा’स सनशाइन और हाउस ऑफ मखमल के बच्चों के परिधान, बेडक्लो और रिश्ता हैंडीक्राफ्ट्स की गृह सज्जा सामग्री, रिवाज़ के फुटवियर और अनरैवल ब्यूटी आर्ट्स के त्वचा देखभाल उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे।
प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को कोलकाता, दिल्ली, सूरत सहित देश के विभिन्न शहरों से आए ब्रांडों के नए फैशन ट्रेंड और डिजाइनों को देखने का मौका मिलेगा। यह प्रदर्शनी रांचीवासियों को फैशन, आभूषण और लाइफस्टाइल के नए रुझानों से रूबरू कराने के साथ-साथ एक अनोखा खरीदारी अनुभव प्रदान करेगी।
इस आयोजन में स्वेता अडुकिया, रेखा अग्रवाल, स्वेता टिकमानी, शिल्पा जावर और स्वाति बाजोरिया की अहम भूमिका है। प्रदर्शनी में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


