नई दिल्ली। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए FASTag वार्षिक पास के शुल्क में संशोधन की घोषणा की है। वर्तमान में लागू ₹3,000 की राशि को संशोधित कर है, जो 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगी।
यह संशोधन नेशनल हाईवे फीस (Determination of Rates and Collection) Rules, 2008 के प्रावधानों के अनुरूप किया गया है। वर्तमान में 56 लाख से अधिक उपयोगकर्ता FASTag वार्षिक पास का उपयोग कर रहे हैं, जो निजी वाहन मालिकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
संशोधित शुल्क वैध FASTag वाले पात्र गैर-व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगा, जो राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर स्थित लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
FASTag वार्षिक पास उपयोगकर्ताओं को बार-बार FASTag रिचार्ज करने की आवश्यकता से राहत देता है और एक वर्ष की वैधता या 200 टोल प्लाजा पार करने तक (जो पहले हो) मान्य रहता है।
वार्षिक पास की एकमुश्त राशि का भुगतान करने के बाद यह लगभग दो घंटे के भीतर वाहन से जुड़े मौजूदा FASTag पर सक्रिय हो जाता है। भुगतान Rajmarg Yatra ऐप या National Highways Authority of India की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त 2025 को शुरू की गई FASTag वार्षिक पास योजना को देशभर के राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं से व्यापक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यह सुविधा यात्रियों को सुविधाजनक, समय-बचत और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करती है।
वर्तमान में FASTag वार्षिक पास शुल्क ₹3,000 है। इस राशि को संशोधित कर है ₹3,075 कर दिया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


