जांच के बाद 198 ईंट भट्ठों को जारी किया गया नोटिस

झारखंड
Spread the love

  • जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती

पलामू। उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें डीसी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जनवरी व फरवरी माह में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त 50 वाहनों को जब्त किया गया। 34 लाख 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।

एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। जिले में 198 ईंट भट्ठों की जांच की गयी,जिसमें सभी को नोटिस जारी किया गया और 42 ईंट भट्ठों से 67.20 लाख रुपये दंड राशि की वसूली की गयी।

जिला परिवहन विभाग द्वारा 101 वाहनों को जब्त कर 15 लाख 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। वन विभाग की ओर से पांच वाद दर्ज किए गये। विभिन्न अंचलों द्वारा की गई कार्रवाई में 54 वाहन जब्त किए गए, जिसमें सर्वाधिक छत्तरपुर अंचल से सात वाहन जब्त हुए हैं।

बैठक में डीसी ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खनन से जुड़ी सभी गतिविधियां निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हों, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीसी ने पुलिस, परिवहन व खनन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने, चेकपोस्टों पर सघन जांच करने और खनन स्थलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। वन विभाग, पुलिस व अंचल प्रशासन आपसी समन्वय के साथ निगरानी करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार सदर एसडीओ सहित विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK