- दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
रांची। केन्द्रीय मात्स्यिकी प्रौद्योगिकी संस्थान के मुंबई केन्द्र के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। इसका विषय ‘मत्स्य उत्पादों का स्वच्छता और उसका देखभाल तथा सर्वोत्तम जलकृषि प्रबंधन’ था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन मत्स्य निदेशक अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि मछली का बेहतर दाम मिले, इसके लिए बिक्री स्थल पर साफ-सफाई, मछलियों को स्वच्छ रखने व मछलियों का मूल्य संवर्धिन जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ तब हो सकता है, जब किसान बताए गये तकनीकों का उपयोग करें। उन्होंने सीआईएफटी के विशेषज्ञों से अनुरोध किया कि इस तरह का प्रशिक्षण प्रत्येक जिले में हो।
इस प्रशिक्षण में सीआइएफटी, मुंबई से आए हुए वरीय वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार ने किसानों को प्रस्तुति दी, जिसमें प्रसंस्करण और विक्रेताओं को दिशा निर्देश की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन, सीआइएफटी के तकनीकी पदाधिकारी तुलसी राम बाघमारे भी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंतिम दिन इनपुट का वितरण किया गया। इसमें, बीज, फांस जाल, फीड, लाइव जैकेट, इंसुलेटिंग बैग, आइस बाक्स आदि प्रमुख सामग्री थे। कार्यक्रम का संचालन मंजूश्री तिर्की ने किया।
उप मत्स्य निदेशक (योजना) संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण केन्द्र में नित्य नये-नये विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहते हैं। उन्होंने मछली पकड़ने की विधि से लेकर विपणन तक स्वच्छता का ध्यान रखने पर बल दिया।
प्रशिक्षणार्थियों को मूल्य संवर्धित उत्पाद जैसे मछली का अचार, पापड़ कटलेट, फीश फिंगर, फिश फिलेट, फिश स्टीक आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर महेशपुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति गेतलसूद, अनगड़ा, पतराटोली मत्स्यजीवी सहयोग समिति, धुर्वा डैम के करीब 55 किसान उपस्थित थे।
प्रशिक्षण झारखंड के अनुसूचित जाति के मत्स्य कृषकों के लिए आईसीएआर-सीआइएफटी, कोचीन के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआर-सीआइएफटी, कोचीन के प्रधान वैज्ञानिक और एससीएसपी के नोडल अधिकारी एस. सुरेश और आईसीएआर-सीआइएफटीके निदेशक डॉ. जॉर्ज निनन के नेतृत्व में किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

