नई दिल्ली। कल यानी 13 मार्च 2026 को मोदी सरकार देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों को बड़ी सौगात देने वाली है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी के अपने दौरे के दौरान किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करने वाले हैं।
इस बार सरकार लगभग 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 19,000 करोड़ रुपये की राशि भेजने जा रही है।
खरीफ फसलों की बीज-बुआई से ठीक पहले ये पैसे किसानों को बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने में काफी मददगार साबित होंगे।
बताते चलें कि, नियम के मुताबिक, केंद्र सरकार हर साल किसानों को कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है, जो 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है।
लेकिन ध्यान रहे, पैसा सिर्फ उन्हीं को मिलेगा, जिनकी कागजी कार्रवाई पूरी है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है या आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
साथ ही, अब फार्मर आईडी होना भी अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि कल आपके खाते में 2,000 रुपये आएंगे या नहीं, तो आप अभी ‘PM Kisan’ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Beneficiary List’ देख सकते हैं।
वहां अपना राज्य, जिला और गांव चुनकर आप लिस्ट निकाल सकते हैं। अगर उस लिस्ट में आपका नाम है, तो कल आपके खाते में पैसे जरूर आएंगे।
सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर परिवार में एक से ज्यादा लोग लाभ ले रहे हैं, तो किश्त रुक सकती है।
इसके अलावा, अगर किसान को 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन मिलती है, वह इनकम टैक्स भरता है या सरकारी नौकरी में है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


