Big News : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, देखें वीडियो

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। इस समय बड़ी खबर जम्मू से आई है, जहां बुधवार की रात (11 मार्च 2026) एक शादी समारोह के दौरान जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर अचानक एक बंदूकधारी ने हमला कर दिया।

इस हमले में वे बाल-बाल बच गए। हमलावर ने उन्हें पॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोली मारने की कोशिश की। हमलावर बस कुछ कदम पीछे था। उसने गोली चलाई, लेकिन नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के कमांडो ने उसे धक्का दे दिया।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीडियो एक्स पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि मेरे पिता इस हमले में बाल-बाल बच गए।

फिलहाल पूरी जानकारी साफ नहीं है, लेकिन इतना पता चला है कि एक शख्स भरी हुई पिस्तौल लेकर उनके बहुत करीब तक पहुंच गया। उसने मेरे पिता पर गोली चला दी।

गनीमत रही कि सुरक्षा में तैनात क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई की। हमला नाकाम कर दिया। फिलहाल इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

खासकर यह कि जेड + और एनएसजी सुरक्षा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कोई हथियार लेकर कैसे पहुंच गया।

एक न्यूज एजेंसी से अधिकारियों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई, जब अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री चौधरी और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित ग्रेटर कैलाश क्षेत्र के समारोह स्थल से निकल रहे थे।

आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है। वह पुरानी मंडी का निवासी है। जामवाल की उम्र 70 साल से अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त वह नशे की हालत में था। उसका हथियार छीने जाने और जमीन पर गिराए जाने से पहले उसने एक गोली चला दी थी। गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, फारूक अब्दुल्ला और चौधरी पार्टी नेता बी.एस. चौहान को उनके बेटे की शादी पर बधाई देने आए थे। वे कार्यक्रम स्थल पर एक घंटे से अधिक समय तक मौजूद रहे।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK