विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। गढ़वा प्रखंड के लोटो गांव निवासी सह युवा समाजसेवी सुजीत धर दुबे उर्फ रिशू दुबे के द्वारा आगामी 16 मार्च को लालीमाटी स्थित लोटो मोड़ के समीप दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रमजान के पाक महीने में इफ्तार कराना पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी उद्देश्य से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गढ़वा में जल्द ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए उनकी टीम उपयुक्त स्थल की तलाश कर रही है। स्थल तय होते ही कुछ ही दिनों में प्रतिमा लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
रिशू दुबे ने कहा कि यदि गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र की जनता उन पर विश्वास कर समर्थन देती है, तो वे क्षेत्र के विकास के लिए कई नए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ही सर्वोपरि है और किसे जिताना या हराना है, इसका फैसला जनता करती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

