Jharkhand प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारी राज्य कोटे से बने नए आईएएस, इनकी प्रोन्नति पर पेंच

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, Jharkhand के प्रशासनिक तंत्र में बड़ा फेरबदल हुआ है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नति मिल गई है।

भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने वर्ष 2024 की रिक्तियों के आधार पर इन अधिकारियों की नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने रिक्त पदों के सापेक्ष 57 अधिकारियों के नामों की अनुशंसा संघ लोक सेवा आयोग को भेजी थी। नियमों के तहत एक पद के विरुद्ध तीन नामों का प्रस्ताव रखा गया था।

यूपीएससी और डीओपीटी की गहन समीक्षा के बाद वरिष्ठता और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर 15 नामों पर मुहर लगाई गई। प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में कई चर्चित नाम शामिल हैं, जिन्होंने राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

इनमें रांची के पूर्व डीटीओ नागेंद्र पासवान, उद्योग विभाग में रहे राबिन टोप्पो, संगीता लाल, अर्चना मेहता और रांची में अपनी सेवा दे चुके विद्यानंद शर्मा पंकज प्रमुख हैं।

भले ही 15 अधिकारियों को पदोन्नति मिल गई हो, लेकिन सूची में शामिल चार अन्य अधिकारियों पवन कुमार मंडल, राजीव रंजन, अमित कुमार और कुंदन कुमार का नाम फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।

इन अधिकारियों पर विभिन्न मामलों में चार्जशीट होने के कारण प्रोन्नति नहीं दी गई। कार्मिक विभाग के अनुसार, यदि इन्हें भविष्य में न्यायालय से राहत मिलती है, तो इनकी प्रोन्नति पर विचार किया जाएगा।

ये हैं प्रोन्नत होने वाले 15 अधिकारी

दिलेश्वर महतो, इश्तेयाक अहमद, विद्यानंद शर्मा पंकज, संगीता लाल, राबिन टोप्पो, नयन तारा केरकेट्टा, अरुण कुमार सिंह, आलोक शिकारी कच्छप, अनिलसन लकड़ा, नागेंद्र पासवान, सुबोध कुमार, आसिफ एकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली और अर्चना मेहता।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK