रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय के योगिक साइंसेज एवं नेचुरोपैथी विभाग और फाइन आर्ट्स विभाग ने इंडियन नॉलेज सिस्टम सेंटर के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और रचनात्मकता के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है। उनके योगदान के बिना किसी भी राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसरों की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान योगिक साइंसेज एवं नेचुरोपैथी विभाग की ओर से महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को बताया गया, वहीं फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों द्वारा कला के माध्यम से नारी शक्ति, समानता और सशक्तिकरण के संदेश को प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने के साथ हुआ। इस अवसर पर डीन प्रो. नीलिमा पाठक, डॉ. सुभानी बाड़ा, आशुतोष द्विवेदी, अजय कुकरेती, सुजीत सेनगुप्ता, स्पर्श उपाध्याय एवं अन्यान्य उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


