रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंटेविटा अस्पताल में महिलाओं के योगदान और सशक्तिकरण को सम्मानित किया गया। मौके पर अस्पताल की महिला डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेंटेविटा अस्पताल की कार्यकारी निदेशक श्रीमती रेशमा साहू थीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका समर्पण ही मरीजों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करता है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अवसरों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों द्वारा नृत्य, गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर सेंटेविटा अस्पताल ने महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर समान अवसर प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर श्रीमती रेशमा साहू को मॉल ऑफ रांची द्वारा आयोजित “वूमेन ऑफ इम्पैक्ट अवार्ड झारखंड” से सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


