एसबीयू में 11 मार्च से होगी नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में 11 से 13 मार्च 2026 तक सरला बिरला विश्वविद्यालय में नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता देशभर के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों को एक मंच पर लाएगी।

इस प्रतियोगिता में लगभग 250 शीर्ष रैंक प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें 50 अंतरराष्ट्रीय मास्टर (आईएम) एवं ग्रैंडमास्टर (जीएम) रैंकधारी खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता फिडे (एफआईडीई) नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। कुल 6.5 लाख रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए संरक्षक मंडल के प्रमुख राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट की रैपिड कैटेगरी में 25 खिलाड़ियों को 4 लाख रु. एवं ब्लिट्ज कैटेगरी में 15 खिलाड़ियों को ढाई लाख रुपए की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। आयोजन समिति ने विभिन्न श्रेणियां में स्पॉन्सरशिप के लिए भी आमंत्रण दिया है।

आयोजन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों में इवेंट कन्वेनर मनीष कुमार, महासचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, मृदुल कुमार, आशीष कुमार, अमित चरण एवं भी प्रतियोगिता की घोषणा के अवसर पर शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता झारखंड में शतरंज के विकास को नई दिशा देगी। राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK