दिव्यांगों के प्रति समर्पण के 10 साल, सेवा बेमिसाल

Uncategorized झारखंड
Spread the love

श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची ने मनाया 10वां स्थापना दिवस

रांची। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची ने आज शहर के बरियातू रोड पर तेतरटोली स्थित केंद्र में अपना 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

हवन पूजन के बाद अतिथियों ने
पचास से अधिक की संख्या में पहुंचे दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग, कैलीपर्स, बैसाखी, व्हील चेयर और अन्य सहायता उपकरणों का वितरण किया।

समिति के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर अतिथियों ने हर संभव सहायता करने की घोषणा की।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश केजरीवाल, विशिष्ट अतिथि पुनित पोद्दार। अन्य अतिथियों में पुष्पा देवी पोद्दार, डॉ एसपी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के चेयरमैन ललित केडिया, नेमी अग्रवाल, रतन लाल अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, विजय कुमार छापड़िया, डॉ संगीत श्रीवास्तव, बनवारी लाल अग्रवाल, ललिता देवी, सौरभ केडिया, प्रमोद कुमार, सी लाल, रीतेश पटवारी, समिति के पारा मेडिकल स्टाफ, लघु उद्योग भारती के सुनील गुप्ता एवं विभिन्न संगठनों से पहुंचे सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई।