सिंदरी में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन

झारखंड
Spread the love

धनबाद। सिंदरी ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलि‍स्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में विद्यापति परिषद में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्षता प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने की। संचालन गणेश कुमार ने किया। समारोह में सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

मुख्य अतिथि राजपूत विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सह एसोसिएशन के आजीवन सदस्य अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। पत्रकार समाज के दर्पण के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सम्मानित अतिथि पीडीआईएल के पूर्व महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार मिश्र ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं। उनके सम्मान से समाज सुदृढ़ होता है।

इस अवसर पर वार्ड 54 के नवनिर्वाचित पार्षद नीरज कुमार सिंह, महेंद्र पांडेय, विदेशी सिंह, ब्रजेश सिंह, नई पत्रवर्ता के प्रकाशक राजकिशोर सिन्हा, प्रशांत कुमार दूबे, रंजना शर्मा, अनिमा सिंह, अकरम रजा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, गीतांजलि श्रीवास्तव, रतन कुमार अग्रवाल, विजय ठाकुर एवं गणेश कुमार को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र से चंद्रशेखर झा, मुना पांडेय, शैलेश पंडित, झाजी, प्रभात सिंह, नगेन्द्र झा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *