होली पर डीजे साउंड पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबंध

झारखंड
Spread the love

  • बिशुनपुरा थाना में शांति समिति की बैठक संम्पन्न

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा)। होली एवं रमजान पर्व को लेकर शनिवार को बिशुनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी खगेश कुमार ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सह सीओ खगेश कुमार ने कहा कि होली और रमजान दोनों पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक हैं। सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर शांति एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाएं, ताकि बिशुनपुरा की सकारात्मक छवि बनी रहे। होली के अवसर पर डीजे साउंड पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

जेएसआई रंजीत कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराबियों एवं मनचलों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। जेएसआई मित्तुल्लाह खान ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अफवाह फैलाने वाली सूचना साझा नहीं करने की अपील की।

बैठक के उपरांत थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश दिया।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि पुलस्त शुक्ल, कृष्णा विश्वकर्मा, राधेश्याम पांडेय, लतीफ अंसारी, ऐनुल अंसारी, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, समाजसेवी बलराम पासवान, नवल किशोर गुप्ता, व्यवसायी संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, जितेंद्र दीक्षित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *