पिठोरिया। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र के सूतीयांबे गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद दोनों सड़क पर दूर जा गिरे।
आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पत्नी ऊषा उरांव (36 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। पति मोहन उरांव (38 वर्ष) की हालत नाजुक बनी हुई है।
शनिवार की सुबह मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर पिठोरिया चौक चार घंटे तक जाम कर दिया।
पिठोरिया थाना की ओर से सत्यदेव प्रसाद की पहल पर तत्काल मुआवजे की राशि उपलब्ध कराई गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। आवागमन बहाल हो सका।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दंपती अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उन्होंने सरकार से बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और भविष्य की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए अज्ञात वाहन चालक की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
जाम के कारण पिठोरिया से रांची, पतरातू, ठाकुर गांव एवं बीआईटी रोड में गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बंद रहा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


