- स्वास्थ्य विभाग ने खरीद प्रक्रिया शुरू की
- पांच मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब की तैयारी
रांची। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के रामगढ़, गिरिडीह, देवघर और कोडरमा जिलों में शीघ्र ही एमआरआई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ 20 जिलों में मैमोग्राफी मशीन की खरीद की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने बिल्डिंग कॉरपोरेशन को एमआरआई मशीन स्थापना के लिए आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
बैठक में अभियान निदेशक (एनएचएम) शशि प्रकाश झा, अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज, डीआईसी सिद्धार्थ सान्याल, संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला, सीमा कुमारी उदयपुरी और ध्रुव प्रसाद सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों में एमआरआई मशीन नहीं होने से मरीजों को बड़े शहरों या राजधानी रांची जाना पड़ता है। इससे समय और धन की बर्बादी होती है।
कई बार आपात स्थिति में गंभीर परेशानियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जिलों में ही उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
अपर मुख्य सचिव ने 20 जिलों में मैमोग्राफी मशीन की खरीद का भी निर्देश दिया, ताकि महिलाओं में स्तन कैंसर की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित हो सके।
इसके अतिरिक्त, राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब स्थापित करने की तैयारी भी की जा रही है, जिससे हृदय रोगियों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।
स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय से राज्य के मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


